{"_id":"bda8c2a1b2de2d5a954f50dc12d93746","slug":"amarujala-safalta-samayiki-launched-by-akhilesh-yadav-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया 'सफलता सामयिकी' का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया 'सफलता सामयिकी' का विमोचन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां अमर उजाला समूह की मासिक पत्रिका 'सफलता सामयिकी' का लोकार्पण किया। हिंदी भाषी क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला की यह नई पेशकश है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व अमर उजाला ने हिंदीभाषी क्षेत्र के सिविल सेवा (आईएएस, आईपीएस आदि ) तथा अन्य ग्रेड - एक की प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर अमर उजाला सफलता की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
पत्रिका के संपादक सुदीप ठाकुर के अनुसार, "हिंदी भाषी युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई सफलता की कामयाबी के बाद ही अमर उजाला ने सामयिकी का प्रकाशन शुरू किया है। सफलता सामयिकी खासतौर से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), बैंकिंग, फॉरेस्ट, रेलवे, शिक्षक भर्ती सहित सभी अहम परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।"
विज्ञापन
उनका कहना है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए स्तरीय सामग्री की कमी निरंतर महसूस की जा रही थी, जिसे सामयिकी पूरा करेगी।
उन्होंने बताया कि अमर उजाला सफलता की तरह ही सफलता सामयिकी की सामग्री विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की मदद से तैयार की जा रही है।
इस पत्रिका की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि पत्रिका में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के हल प्रश्न पत्र उत्तर के विश्लेषण के साथ दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सामयिकी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।