फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुराने घर लौटे श्यामाचरण, मना जश्न

पुराने घर लौटे श्यामाचरण, मना जश्न

Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। लोकसभा चुनाव का टिकट हासिल करने के साथ ही श्यामाचरण गुप्ता पुराने घर यानी भाजपा में लौट आए हैं। इससे वह प्रफुल्लित भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता जनसंघ से ताउम्र जुड़े रहे। वर्ष 1989 में वह भाजपा से ही चुनाव लड़कर मेयर बने। वर्ष 1991 में कमल निशान पर ही इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े। वर्ष 1995 में उनकी पत्नी जमुनोत्री गुप्ता भी भाजपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। श्यामाचरण ने विधानसभा का चुनाव भी भाजपा से ही लड़ा है। लोकसभा टिकट को लेकर ही उनका पार्टी नेताओं से मनमुटाव हुआ और उन्होंने सपा की राह पकड़ी। सपा के टिकट पर वर्ष 2004 में बांदा से सांसद चुने गए। पिछला लोकसभा चुनाव फूलपुर क्षेत्र से वह हार गए। इस चुनाव के लिए सपा ने उन्हें बांदा से प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में टिकट काट दिया। इससे दुखी श्यामाचरण ने उसी वक्त ऐलान किया कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। नरेंद्र मोदी की लखनऊ रैली में उनके पुत्र विदुप अग्रहरि ने भाजपा की सदस्यता ली, उसी वक्त से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। श्यामाचरण ने कहा भी कि वह बाहरी नहीं है। कुछ कारणों से सपा में चले गए थे। भाजपा ने टिकट देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। अब वह पार्टी का मान बढ़ाएंगे। दावा किया कि डॉ मुरली मनोहर जोशी, केशरीनाथ त्रिपाठी समेत सभी वरिष्ठों को साथ लेकर वह चुनाव मैदान में उतरेंगे। टिकट का ऐलान होने के बाद उनके आवास पहुंची महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक प्रणविजय सिंह और प्रवक्ता देवेंद्रनाथ मिश्र ने खुशी जताई। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नरसिंह ने भी कहा कि श्यामाचरण गुप्ता पार्टी के लिए पुराने हैं। उनके समर्थन में पूरा संगठन लगेगा।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र में व्यापारी मतों की संख्या ने श्यामाचरण गुप्ता को टिकट दिलाने में मदद की। भाजपा को उम्मीद है कि व्यापारी नेता को टिकट देने का फायदा फूलपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर और बांदा की सीटों पर भी मिलेगा। सामान्य धारणा है कि व्यापारियों में भाजपा की अच्छी पैठ है। केसरवानी समाज के नेता सतीश चंद्र केसरवानी का दावा है कि संसदीय क्षेत्र के सिरसा, कोरांव, मेजा, मांडा, भारतगंज, लेड़ियारी, शंकरगढ़, जसरा, जारी, नारीबारी और नैनी के साथ शहर के मुट्ठीगंज, कीडगंज, बहादुरगंज, चौक क्षेत्रों को मिलाकर करीब दो लाख मतदाता हैं। सतीश के मुताबिक भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने व्यापारी नेता को टिकट देकर अच्छा संकेत दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed