{"_id":"6-20059","slug":"Aligarh-20059-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत, हंगामा
Aligarh
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली। रायपुर स्टेशन स्थित एक झोलाछाप द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से एक बालक की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर दुकान छोड़कर फरार हो गया। गांव रायपुर मुजफ्ता निवासी बाबूलाल का छह साल का बेटा देवेंद्र बुखार से पीड़ित था। परिजन देवेंद्र को रायपुर स्टेशन पर दुकान चलाने वाले एक झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे। उसने बालक को इंजेक्शन लगाया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुकान पर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौका पाते ही झोलाछाप दुकान छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन