फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दबंगों की दहशत, मजदूर ने किया सुसाइड

दबंगों की दहशत, मजदूर ने किया सुसाइड

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के जमालपुर इलाके में दलित मजदूर ने दबंगों की दहशत में आत्महत्या कर ली और रक्षाबंधन पर उसकी बहन राखी भी बांध नहीं सकी। इतना ही नहीं, सुबह बेटे की मौत की खबर पर पिता भी जान देने चल पड़ा। उसे पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे बचाया। बात पुलिस तक न पहुंचे, इसके दबंगों ने दबाव बनाकर युवक का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

वाकया जमालपुर बड़ी मस्जिद वाली गली का है। यहां एक व्यक्ति की इकलौती बेटी की दो साल पहले शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटों में बड़ा मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर मजदूर युवक की बहन मायके आई हुई थी। बहन को उपहार देने के इरादे से वह मोहल्ले के ही दबंग ठेकेदार के पास मंगलवार दुपहर मजदूरी मांगने गया। इस पर ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कह दिया कि भविष्य में रुपये मांगे तो अंजाम बुरा होगा। वहां से आकर युवक चुपचाप घर में चला गया और रात में किसी समय उसने घर में फांसी लगा ली। बुधवार सुबह लोगों ने लाश देखी तो परिवार में कोहराम मच गया। वह दबंग भी आ गया, जिसने युवक को पीटा था। बात पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए वह युवक के पिता को धमकाने लगा। इस पर मृत युवक का पिता भी सुसाइड करने कमरे में पहुंच गया और बेहोश हो गया। मगर उसे जैसे-तैसे बचाया गया। बाद में दबंगों के डर के कारण पुलिस को बताए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, चर्चा है कि मोहल्ले वाले ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो लैपर्ड भी मोहल्ले में गई। मगर तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। इसलिए लैपर्ड बिना कोई खोजबीन किए लौट आई। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हैदर रजा जैदी का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है और न कोई थाने आया। अगर शिकायत आएगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed