{"_id":"eec3a390df3c51d24a4a9ec47fdc219e","slug":"rape-charge-on-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस पर लगा युवती से बलात्कार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस पर लगा युवती से बलात्कार का आरोप
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 26 Jan 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती ने एक वरिष्ठ आईएएस अफसर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक इस सीनियर आईएएस अफसर ने पिछले साल इस युवती के साथ बलात्कार किया था।
विज्ञापन
युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीबी मोहंती नाम के सीनियर आईएएस अफसर ने पिछले साल उसे स्वेज फार्म पर एक जगह बुलाया और 17 व 19 फरवरी को दो बार उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
महेश नगर थाने के एसएचओ रामअवतार सिंह के मुताबिक पुलिस को इस सिलसिले में एक स्थानीय अदालत से शिकायत मिली है। इस शिकायत के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवती ने आईएएस अफसर बीबी मोहंती पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
सिंह ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन यह जरूर कहा कि शिकायत के संबंध में वह अपने ऊपर के अधिकारियों के साथ मशविरा कर रहे हैं। मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि मोहंती ने आईएएस परीक्षा की तैयारी कराने के बहाने उसका यौन शोषण और बलात्कार किया।
जब इस बारे में 58 वर्षीय मोहंती से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी शिकायत की जानकारी नहीं हैं। इस समय राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय ट्रिब्यूनल के चेयरमैन मोहंती ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद और बकवास हैं।