{"_id":"4a6bc026c627ecb42dec1c0680e7deee","slug":"discard-bigotry-opposed-to-greet-the-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार का विरोध करनेवाले कट्टरता त्यागें: इंद्रेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार का विरोध करनेवाले कट्टरता त्यागें: इंद्रेश कुमार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में स्कूलों में सुबह सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता का विरोध करनेवालों से आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कट्टरता त्यागने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग सूर्य नमस्कार का विरोध कर रहे हैं वे सुंकुचित मानसिकता के हैं।
विज्ञापन
इंद्रेश बुधवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने जनवरी में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य रूप से लागू करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इधर, राजस्थान की भाजपा सरकार में भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर सूर्य नमस्कार को अनिवार्य रूप से लागू करने के बजाय ऐच्छिक रखने का सुझाव दिया है। उन्होंने पत्र लिखकर रहा है कि इससे अल्पसंख्यकों में रोष हैं और ये एक धर्म विशेष वर्जित है।
विज्ञापन