फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   admissions for punjab university

इंतजार खत्म, एडमीशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी का शिड्यूल जारी

Wed, 05 Jun 2013 12:31 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
admissions for punjab university

शहर के प्राइवेट और सरकारी कालेजों में बीकॉम में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। पीयू प्रशासन ने बीकॉम दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को बीकॉम दाखिला प्रक्रिया के लिए एडमिशन कमेटी गठित कर दी गई।

इस साल शहर के 11 कालेजों में बीकॉम में दाखिले के लिए अलग काउंसिलिंग होगी। पीयू से एफिलिएटेड पंजाब के कालेजों और रीजनल सेंटर को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। बीकॉम संकाय की करीब 2 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीयू के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) प्रो. आरके गुप्ता को दाखिला कमेटी का कॉर्र्डिनेटर बनाया गया है।

आठ जून से विद्यार्थी बीकॉम दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं के हल के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

उधर, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज प्रिंसिपल डा. बीसी जोसन ने बताया कि इस साल से बीकॉम की एक नई यूनिट (70 सीटें) शुरू होगी। सभी कालेजों को अगले दो दिन में बीकॉम की कुल सीटों की जानकारी एडमिशन कमेटी को भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी वालों की लगेगी लाइन
सीबीएसई 12वीं में कामर्स संकाय में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों ने नया रिकार्ड बनाया है। ऐसे में बीकॉम दाखिले का कट ऑफ 2 से 3 फीसदी तक बढ़ सकता है।

शहर के कालेजों में 85 फीसदी सीटें लोकल और 15 सीटें बाहरी विद्यार्थियों के लिए रिजर्व हैं। ऐसे में आउटसाइडर कोटे में दाखिले के लिए खूब जोर लगेगा।

2012 में बीकॉम एडमिशन कमेटी के कॉर्डिनेटर रहे प्रो. एसके चड्डा ने बताया कि दिल्ली में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू होने से इस बार दिल्ली के विद्यार्थी भी यहां अधिक आवेदन करेंगे। पिछले साल बीकॉम के लिए आवेदन करने वाले 12 विद्यार्थियों के 95 फीसदी और 50 से अधिक के 90 फीसदी अंक थे।


बीकॉम दाखिले संबंधी संभावित तिथि
8 जून से बीकॉम में ऑनलाइन आवेदन शुरू
25 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे
28 जून तक पीयू फिजिक्स विभाग में ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट जमा होगा
30 जून को संभावित मेरिट लिस्ट घोषित
जुलाई के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग की संभावना

चंडीगढ़ के सभी प्राइवेट और सरकारी कालेजों के लिए पहली बार अलग से सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी। आठ जून से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी कालेजों से बीकॉम की सीटों का डाटा मांगा है। आवेदन के बाद काउंसिलिंग पीयू कैंपस में मैन्युअल होगी।
- प्रो. आरके गुप्ता, कार्डिनेटर, बीकॉम एडमिशन कमेटी, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed