{"_id":"e3cd8945bccfe0864d477621a8dcd873","slug":"mp-budget-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम घोटाले पर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापम घोटाले पर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के व्यापम घोटाले और स्वाइन फ्लू के मुद्दे पर कांग्रेस ने बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में हंगामा किया और वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने का पूरा प्रयास किया। कांग्रेस सदस्यों ने व्यापम घोटाले और स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों को लेकर सरकार पर हल्ला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस के सदन से वॉकआउट कर जाने पर विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित की गई है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते लागों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। वहीं विपक्ष ने राज्यपाल के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
