{"_id":"8b09cc236b4eb3845a01ed78a3444807","slug":"minor-dalit-girl-raped-in-ashoknagar-narsinghpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को घर के बाहर से उठाकर किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को घर के बाहर से उठाकर किया रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी ही नहीं एमपी में भी रेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अलग अलग घटनाओं में दो नाबालिग बच्चियों के साथ रेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पहली घटना एमपी के अशोकनगर जिले की है जहां एक आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने किया बलात्कार। बच्ची की बड़ी बहन घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती है।
बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ 20 साल के गोलू रघुवंशी के घर गई थी जहां उसकी बहन काम करती है। अशोकनगर के एसपी तरुण नायक ने बताया कि गोलू ने मौके का फायदा उठाया और बच्ची के साथ रेप किया।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक साहडोरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना दोपहर में हुई। मामला तब दर्ज किया गया जब बच्ची ने घटना की सूचना अपने परिवार को दी।
विज्ञापन
एमपी की ही एक दूसरी घटना में एक 14 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामला नरसिंहपुर का है। पुलिस ने बताया कि तीन लड़के, लड़की को उसके घर के बाहर से उठाकर ले गए और उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नरसिंहपुर के एसपी मनीष कपुरिया ने बताया कि,"वो उसे गांव के बाहर एक रेतीले इलाके में ले गए और रेप किया। गांव वाले जब लड़की को तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गए।"
