{"_id":"873f4299bf7dd20c224d7fa38a756443","slug":"4-injured-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में 4 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में 4 जवान घायल
अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jan 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में बारामूला के सोपोर में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड में विशेष अभियान के चार जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
सोपोर के चनाखान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर एसओजी और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षा बलों ने इलाके को चारो ओर से घेर लिया जिसके बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवानों पर एक हथगोला भी फेंका।
हथगोले की चपेट में आकर एसओजी के चार जवान घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मुठभेड अब भी जारी है।