{"_id":"134-54950","slug":"Sirmour-54950-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्ला में अज्ञात रोग फैलने से दर्जनों बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्ला में अज्ञात रोग फैलने से दर्जनों बकरियों की मौत
Sirmour
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र के शिल्ला गांव में बकरियों एवं कुत्तों में अज्ञात रोग फैलने से दर्जनों जानवर मर रहे हैं। ग्रामीण इस समस्या को लेकर बेहद परेशान हैं। पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान सोहन सिंह चौहान, कंवर सिंह नंबरदार, लाला कल्याण सिंह आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यह रोग मवेशियों को लग रहा है। दर्जनों किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कफोटा में पशु चिकित्सालय में दवा नहीं होने के चलते यह समस्या विकराल हो रही है। ग्रामीण निजी दवा की दुकानों से दवाएं ला रहे हैं, मगर रोग पर काबू नहीं पाया जा रहा। ग्रामीण रंगीलाल, खतरी राम, जगत सिंह, कुंदन सिंह, भादर सिंह, नेतर सिंह ने कहा है कि उन सभी की एक दर्जन से अधिक बकरियों के अलावा शिल्ला महासू मंदिर स्थित दो बकरों की भी अज्ञात रोग के चलते मौत हो गई है।
उधर कफोटा के पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट भवान सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले बकरों के कारण यह रोग फैल रहा है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर घर -घर जाकर बीमार मवेशियों को टीका लगाया जा रहा है।