फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   transmitter found with balloon in himachal

गुब्बारे से बंधा मिला ट्रांसमीटर, जासूसी की आशंका

Sat, 11 May 2013 02:16 PM IST
बड़सर (हमीरपुर)/ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)/ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
transmitter found with balloon in himachal

हमीरपुर जिले के झंझयाणी गांव में गुब्बारे से बंधा एक पैकेट मिला है। थर्मोकोल के इस पैकेट में एक ट्रांसमीटर मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने गुब्बारे व पैकेट को कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच फोरेंसिक लैब में करवाई जाएगी।

पुलिस को शक है उक्त ट्रांसमीटर किसी पड़ोसी देश का जासूसी यंत्र भी हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक झंझयाणी गांव के अनंत राम ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के पास घासनियों में एक बड़ा गुब्बारा गिरा है। इस गुब्बारे में पैकेट बंधा हुआ है।

अनंत राम ने बताया कि यह गुब्बारा काफी बड़ा है तथा फट गया है और इसमें एक थर्मोकोल का पैकेट बंधा हुआ है। इसे देखकर लगता है कि पैकेट के अंदर ट्रांसमीटर सा उपकरण है।
विज्ञापन


लिखे हैं कुछ नंबर
पुलिस ने मौके पर जाकर गुब्बारे और पैकेट को कब्जे में ले लिया। इस पैकेट पर कागज चिपका हुआ है जिस पर डीएलएम-06-211210 और 004182 लिखा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक जगत राम ने बताया कि पैकेट के अंदर क्या है पुलिस इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजेगी।

उन्होंने कहा कि यह जासूसी उपकरण है या कुछ और जांच के बाद ही सही जानकारी दी जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के प्रभारी मनमोहन सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से छोड़े गए उपकरणों में विभाग का नाम अंकित होता है।

पहले भी मिले गुब्बारे
प्रदेश में पिछले दिनों में गुब्बारे मिलने की यह तीसरी घटना है। हालांकि इस बार ट्रांसमीटर मिलने से पुलिस अलर्ट हो गई है। इससे पूर्व किन्नौर में ट्रांसमीटर मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed