फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शिशु बुखार और डायरिया की चपेट में

शिशु बुखार और डायरिया की चपेट में

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में पारा चढ़ने के साथ-साथ बीमारियों ने भी पांव पसार दिए हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव नवजात शिशुओं पर पड़ रहा है। शिशु बुखार और डायरिया की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। स्थानीय अस्पताल में 20 के करीब शिशुओं का इलाज चल रहा है। बाहरी राज्यों से धर्मशाला घूमने आ रहे पर्यटक और उनके बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। बीते पांच दिन में शिशु वार्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक 25 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे हैं। इलाज करने के बाद अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो बाहरी राज्यों से आ रहे सैलानियों के बच्चे दूषित जल से बीमार पड़ रहे हैं। इन्हें रास्ते में स्वच्छ या बोतलबंद पानी पीने की सलाह दी जा रही है। उधर, ओपीडी में भी हर रोज बुखार और डायरिया से पीड़ित 60 के करीब शिशुओं को चेकअप के लिए लाया जा रहा है। सीरियस शिशुओं को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है। उधर, गर्मी की तपिश के चलते लोग बुखार की चपेट में भी आ रहे हैं। 20 के करीब लोग उपचाराधीन हैं, जबकि 40 से 45 मरीज चेकअप को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


दूषित जल के सेवन से हो रहे बीमार
शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सुनील भट्ट ने कहा कि दूषित जल के सेवन से शिशु बीमार पड़ रहे हैं। 60 के करीब शिशु अस्पताल में इलाज को पहुंचे हैं। सीरियस शिशुओं को उपचार के लिए दाखिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ जल का करें इस्तेमाल : सीएमओ
सीएमओ डा. बीएम गुप्ता ने कहा कि लोग स्वच्छ जल का सेवन करें। शिशुओं को भी स्वच्छ जल का सेवन करवाएं। जलस्रोतों में क्लोरीन की गोलियां डालें। बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से चेकअप करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed