फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सौ से अधिक विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए

सौ से अधिक विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए

Fri, 31 May 2013 05:31 AM IST
Karnal
Karnal Updated Fri, 31 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सीबीएसई द्वार जारी किए गए दसवीं के परीक्षा परिणाम में करनाल के छात्र छाए रहे। सौ से अधिक छात्रों को ग्रेड ए मिला है। छात्रों ने जैसे ही नतीजे देखे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। स्कूलों में दिनभर जश्न का माहौल रहा और स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन

वीरवार को जारी किए गए सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में टैगोर सीनियर सेकेंडरी बाल निकेतन स्कूल के समरदित्ता मोंडल, दीप्ति, वरुण शुक्ला, चाहत और आकर्षण गांधी ने 10 सीजीपीए हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिंस चुघ, नमन वर्मा, प्रतिभा लूथरा व शिवानी ने 9.8 सीजीपीए हासिल किया है। इसी तरह प्रताप स्कूल के 18 बच्चों को ग्रेड ए मिला और इनका सीजीपीए दस रहा। इनमें शीरल खुराना, श्रेया, अभिषेक मल्होत्रा, अंकिता गुमर, अदिति सैनी, ईशु जैन, अंशुल चोपड़ा, अर्चित जैन, चिराग सचदेवा, गुनशीन कौर, मुस्कान, प्रतिमा देवी, प्रीति, सार्थक गुलाटी, सीजल ठुकराल, सुनिधि जिंदल, वरुण गुप्ता, यक्षित नेवट, दमनप्रीत सिंह, गोबिंद सिंह, हार्दिक अग्रवाल, मोहक अरोड़ा, रिया अरोड़ा, संचित सिंह, स्वाति कठपाल, महकप्रीत कौर, अभिजीत और आभा दीवान ने 10 सीजीपीए हासिल किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल (सीनियर सेकेंडरी) की छात्रा लेखा ने 10 सीजीपीए हासिल किया। रीतू ने 9.8 सीजीपीए लेकर ग्रेड ए में अपना स्थान पक्का किया। निशान पब्लिक स्कूल की छात्रा मानसी खुराना और ख्याति गुप्ता ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। स्कूल के 18 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका 10 सीजीपीए है। स्कूल के 55 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड में परीक्षा पास की तथा 54 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने ए-2 ग्रेड में परीक्षा पास की। 10 सीजीपीए में नाम दर्ज कराने वालाें में अनमोल दुआ, कनिका, मेघना गोयल, अभिनंदन संदूजा, जसलीन कौर, मोनिका शर्मा, रीचा, रीतिका देशवाल, शोभित ओला, गोरिका मेहता, क्षितिज मुत्रेजा, पदम सारथी, सलोनी, श्रेया चौधरी, दीपांशी अरोड़ा, पारस मलिक, सुरभि मिगलानी व निवेदिता यादव रहे। स्कूल की प्रिंसिपल नीना राय ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी के पांच विद्यार्थियों उदित मिड्डा, सौम्या काशिव, बलविंदर, वरुण और सुदेश यादव ने 10 सीजीपीए किए। अपार बाला, हितेश और साक्षी ने 9.8 सीजीपीए हासिल किया। प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी की अंजलि और अंकिता ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया तो भावना, लगन, उत्तम, अदिति, काजल, तनीषा व पायल ने 9 सीजीपीए हासिल किया। इंद्री में सर्व विद्या पब्लिक स्कूल में नौ विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए से अधिक, 11 विद्यार्थियों ने 9 सीजीपीए से अधिक नंबर लेकर ग्रेड ए में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed