{"_id":"139-39629","slug":"Faridabad-39629-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेफ से शहर की कनेक्टिविटी का रास्ता साफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेफ से शहर की कनेक्टिविटी का रास्ता साफ
Faridabad
Updated Wed, 07 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद से शहर को जोड़ने के लिए आगरा नहर पर बनने वाले चार पुलों की राह आसान हो गई है। हुडा के उच्चाधिकारियों ने पुलों के निर्माण के लिए यूपी सिंचाई विभाग द्वारा तय किए गए बजट को मंजूरी दे दी है।
जल्द ही हुडा यूपी सिंचाई विभाग को पुल निर्माण के लिए रकम दे देगा। ताकि काम शुरू कराया जा सके। गुड़गांव नहर पर हरियाणा सिंचाई विभाग अपने हिस्से का पुल पहले से ही बना रहा है। शहर से आगरा और गुड़गांव नहर साथ-साथ गुजर रही हैं। दोनों को पार किए बिना ग्रेटर फरीदाबाद नहीं पहुंचा जा सकता। आगरा नहर उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसका बजट उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने बनाया था। चार पुलों के लिए उसने लगभग 100 करोड़ रुपये मांगे हैं।
हुडा के अधीक्षण अभियंता एलके आहुजा ने बताया कि यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। हम उन्हें जल्द ही निर्माण की राशि भेज देंगे, ताकि इन पुलों का निर्माण जल्दी शुरू हो जाए।