{"_id":"139-31056","slug":"Faridabad-31056-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की राह से पेड़ों की बाधा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की राह से पेड़ों की बाधा दूर
Faridabad
Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर और स्टेशनों के रास्ते में आ रहे पेड़ जल्द हटाए जाएंगे। हुडा ने हटाए जाने वाले पेड़ों के बदले लगने वाले पौधों के लिए वन विभाग को 29 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है।
हुडा को उच्च अधिकारियों से जमीन ट्रांसफर करने के आदेश मिलने के बाद हुडा ने वन विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया है कि दिल्ली-फरीदाबाद स्थित अनंगपुर में 29 हेक्टेयर जमीन ले सकता है। इसके साथ ही हुडा ने वन विभाग को लगाए जाने वाले नए पौधों के रखरखाव के लिए 6.39 करोड़ रुपये भी जमा करा दिया है। अब केवल वन विभाग को पेड़ों का हटाने की एनओसी जारी करनी है। इसके बाद पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 13.875 किलोमीटर लंबे बदरपुर वाइएमसीए मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के रास्ते में वन विभाग के करीब तीन हजार पेड़ आ रहे हैं।
---
वन विभाग को जमीन सौंपने की प्रिंसिपल अप्रूवल तो पहले से ही मिल गई थी। लेकिन उच्च अधिकारियों ने जमीन वन विभाग को ट्रांसफर करने के लिखित आदेश अब जारी किए हैं, जिसके आधार पर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
-एनके सोलंकी, प्रशासक, हुडा, फरीदाबाद।
---
जमीन ट्रांसफर की सूचना मिल गई है। लेकिन शहर से बाहर होने के कारण आदेश की कॉपी को देखा नहीं जा सका है। जल्द ही इस बात की सूचना पर्यावरण मंत्रालय को दे दी जाएगी।
-वास्वी त्यागी, जिला वन अधिकारी, फरीदाबाद।
----
अभी तक उन जगहों पर काम किया जा रहा था, जिन जगहों पर पेड़ नहीं थे। लेकिन पेड़ काटने की मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो का निर्माण कार्य रफ्तार ले लेगा।
-प्रवक्ता, डीएमआरसी