फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   women burnt herself in delhi

सीएम से नहीं मिलने दिया तो आग लगाई

Tue, 01 Oct 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
women burnt herself in delhi

दिल्ली सचिवालय में न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक महिला ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलने नहीं देने पर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


अस्सी फीसदी झुलसी हालत में उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला ने यमुना विहार स्थित अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसिपल पर शारीरिक शोषण के प्रयास और इसकी शिकायत करने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।

सोमवार शाम सवा पांच बजे सचिवालय के गेट संख्या छह के पास महिला ने आग लगा ली। झुलसी महिला को लोकनायक अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला मौजपुर में रहती है। उसके पास से एक पत्र मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अंबेडकर कालेज में लैब असिस्टेंट थी।

दो साल पहले कॉलेज के प्रिंसिपल ने उसका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत करने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया।

महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली विवि काउंसिल में की थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। उसने सीएम से मिलने का प्रयास किया लेकिन उसे मिलने नहीं दिया। पुलिस महिला के आरोपों की जांच की जा रही है।


रावतुलाराम अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के ड्राइवर किशन ने महिला को जलते देखा। उसने तुरंत उसके चेहरे पर पानी डाल दिया। उसने बताया कि आसपास मौजूद अन्य लोगों ने भी महिला पर पानी डाला और आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed