फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   three ladies won in delhi, all from aam aadmi party

दिग्गजों पर झाड़ू चली, AAP की 3 महिलाएं बनीं MLA

Mon, 09 Dec 2013 03:25 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
three ladies won in delhi, all from aam aadmi party

साल 2013 दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों से जहां भारतीय राजनीति में बदलाव की शुरुआत हुई है। वहीं, मतदाताओं ने पारंपरिक कांग्रेस और भाजपा की महिला प्रत्याशियों को सिरे से नकारते हुए आप की महिलाओं को मौका दिया है।

विज्ञापन


राजधानी के दंगल में बेशक महिला मतदाताओं ने रिकॉर्ड 65.17 फीसदी मतदान किया हो, लेकिन जीत का ताज आम आदमी पार्टी की तीन महिला प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देकर किया है।
विज्ञापन


दिल्ली में राष्ट्रपति शासन या जोड़तोड़ की सरकार?


चुनावी नारों व वादों में भले ही महिलाओं को साथ लेकर चुनाव लड़ने की बात की गई थी, लेकिन टिकट वितरण में सभी राजनैतिक दलों ने महिला प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक दलों के महिला प्रत्याशियों पर भरोसा न करने का ही नतीजा है कि मतदाताओं ने भी उन्हें नकारा है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 65.86 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कांग्रेस ने छह तो भाजपा ने पांच महिलाओं को मैदान में उतारा था।

जबकि आप ने भी पांच महिलाओं को मौका दिया था। चुनाव में 16 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं, जिसमें से महज मंगोलपुरी से राखी बिरला, शालीमार से वंदना कुमारी व पटेल नगर से वीना आनंद के सिर पर जीत का ताज सजा है।


अब सोनिया तय करेंगी राहुल का भविष्य

2008 के विधानसभा चुनाव पर नजर दौड़ाई जाए तो भाजपा के टिकट पर सिर्फ तीन महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत किसी को भी हासिल नहीं हो सकी।

जबकि कांग्रेस ने नौ उम्मीदवार मैदान में उतारा था, इनमें शीला दीक्षित सहित तीन को जीत हासिल हुई। 1993 में भी कुल तीन महिलाएं विधानसभा पहुंचीं थीं। जबकि 1998 में शीला व सुषमा स्वराज सहित नौ जबकि 2003 में कुल सात महिलाओं ने विधानसभा में एंट्री पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed