फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rti application will be apply online from today

अब घर बैठे कीजिए आरटीआई आवेदन

Wed, 21 Aug 2013 08:47 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
rti application will be apply online from today

घर बैठे-बैठे अब केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालयों में ऑनलाइन आरटीआई डाली जा सकती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए वेब पोर्टल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


वेबसाइट का पता http://rtionline.gov.in है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को वेबसाइट जारी की।
विज्ञापन


इसके तहत अब केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों व विभागों में ऑनलाइन आरटीआई डाली जा सकेगी।

सूचना के अधिकार का आवेदन पत्र के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक के इंटरनेट बैंकिंग के जरिए तथा वीजा, मास्टर क्रेडिट अथवा डेबिट कार्डों के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नारायणसामी ने कहा कि अभी यह सुविधा केंद्रीय मंत्रालयों के लिए ही दी जा रही है, लेकिन जल्द ही इससे केंद्र सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों को भी जोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे भी इसी प्रकार की सुविधाएं विकसित करें ताकि सूचना के अधिकार के आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकें।

इस पोर्टल को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की पहल पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने विकसित किया है। यह सुविधा केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed