{"_id":"1aab94b2858175381eb196ee15b03dab","slug":"prisoners-asking-funny-questions-in-rti","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में बंद निठल्ले कैदी कर रहे हैं 'भेजा फ्राई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में बंद निठल्ले कैदी कर रहे हैं 'भेजा फ्राई'
भरत पांडे/ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में तिहाड़ जेल की चारदीवारी में बंद कैदी आरटीआई के जरिए दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन से अजीबोगरीब सवाल कर रहे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन इन सवालों से परेशानी में है। हालांकि कुछ का उसने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
तिहाड़ में बंद कैदी रमेश और रोहिणी जेल में बंद बबलू सहित कुछ कैदियों ने दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन को आरटीआई भेजकर दिलचस्प जानकारी मांगी है।
रमेश की दो आरटीआई प्रधानमंत्री कार्यालय के मार्फत दिल्ली चिड़ियाघर पहुंची हैं। रमेश ने अपनी पहली आरटीआई में चिड़ियाघर प्रशासन से पूछा है कि क्या गलियों में घूमने वाले कुत्ते और बिल्ली साढ़े तीन फुट ऊंची दीवार फांद सकते हैं?
विज्ञापन
चिड़ियाघर प्रशासन ने इसका जवाब हां में दिया है। दूसरी आरटीआई में उसने सवाल किया है कि समुद्र में कितने तरह के जीव-जंतु व पक्षी पाए जाते हैं।
परेशान जू प्रशासन ने इसके लिए उसे जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कोलकाता और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून से संपर्क करने को कहा है। वहीं, बबलू ने पूछा है कि चिड़ियाघर में कुल कितने कूलर लगे हैं।
विज्ञापन
इस पर जवाब दिया गया कि 38 कूलर लगे हैं। दिल्ली चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि तिहाड़ जेल के कैदी आरटीआई के जरिए कई तरह की जानकारी मांग रहे हैं।