फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   narendra modi delhi election rally

'जवाब देने से डरते हैं दिल्ली के शहंशाह'

Sun, 01 Dec 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Dec 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
narendra modi delhi election rally

पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में दिल्ली पहुंचे भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं में कहा कि देश में महंगाई क्यों बढ़ रही है, जनता को इसका जवाब दिल्ली के ‘शहंशाह’ देने से डरते हैं।

विज्ञापन


जबकि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री दोनों बड़े अर्थशास्त्री हैं। केंद्र के दिग्गज भी चुनाव में जनता से रूबरू होना नहीं चाहते। यही कारण है कि चुनाव प्रचार करने से भाग रहे हैं।
विज्ञापन


मोदी ने शनिवार को शाहदरा, चांदनी चौक और सुल्तान पुर माजरा क्षेत्र में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा दिल्ली में भाजपा साफ और स्वच्छ छवि का मुख्यमंत्री दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन को दिल्ली की सभी समस्याएं पता हैं। वे पांच वर्ष में सभी समस्याओं से छुटकारा दिलवाएंगे। उन्होंने राजधानी के विकास के लिए डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री चुनने की लोगों से अपील की।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्ली की जनता से आंखें मिलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अपने को वे एलीट क्लास से मानते हैं।

वे मोदी का विजन तो मांगते हैं, लेकिन अपने आलाकमान से नहीं पूछते कि देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो। केंद्र सरकार ने वादा किया था कि 100 दिनों में महंगाई पर काबू पा लेंगे, लेकिन महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।


प्रधानमंत्री कहते हैं कि 26 रुपये से ज्यादा खर्च करने वाला अमीर है। सच्चाई यह है कि 26 रुपये में 300 ग्राम प्याज भी नहीं आता है।

नरसिंह राव और अटल बिहारी वाजपेयी अर्थशास्त्री नहीं थे, फिर भी देश की जरूरत समझते थे। कांग्रेस के मित्र इनसे ही पढ़ लेते तो भी देश की बदहाल स्थिति नहीं होती।

मोदी ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए अन्ना हजारे की पीठ में छुरा भोंका है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed