फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   metro intimate footage leaked and reached porn sites

दिल्ली मेट्रो के 'हॉट' सीन पहुंचे पोर्न साइट पर

Tue, 09 Jul 2013 06:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
metro intimate footage leaked and reached porn sites

दिल्ली मेट्रो में जोड़ों को प्यार की पींगें बढ़ाते हुए आपने भी कई बार देखा होगा। लेकिन यह मामला अब कुछ ज्यादा गंभीर हो चला है।

विज्ञापन


एचटी की खबर के मुताबिक मेट्रो के भीतर मोहब्बत में डूबे युगलों के कई अंतरंग फुटेज अब इंटरनेशनल पॉर्न साइट पर पहुंच गए हैं।

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि करीब-करीब खाली ट्रेन में बनी 250 वीडियो क्लिप लीक हो गई हैं। इनकी अवधि दो से आठ मिनट के बीच है।

इनमें से ज्यादातर क्लिप 2011 के बाद अपलोड की गई हैं। अगर यह मामला सच है, तो सेंट्रल कंट्रोल रूम से इतने बड़े पैमाने पर लीकेज होना डीएमआरसी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।


इस बारे में डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल से संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिम्मेदारी सीआईएसएफ की बनती है, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज पर निगरानी वही करता है।

लेकिन सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल राजीव ने इन आरोपों से इंकार किया। उन्होंने कहा, 'हम केवल मॉनिटरिंग का काम करते हैं। डीएमआरसी के पास उस डाटाबेस का कंट्रोल है, जहां सीसीटीवी फुटेज जाती है और इसलिए यह लीकेज उसके मोर्चे से हुआ होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed