फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   glamour gone from delhi assembly election

राजधानी में भाजपा-आप जीती, ग्लैमर हार गया!

Mon, 09 Dec 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
glamour gone from delhi assembly election

दिल्ली विवि छात्र संघ चुनावों में सफलता की गांरटी रहा ग्लैमरस चेहरों का जादू दिल्ली के दंगल में नहीं चला। ग्लैमर का तड़का नहीं लग पाया, साथ ही राजनीति की नर्सरी (डूसू चुनावों) के जरिए विधानसभा में आने की उम्मीदवारों की आस भी टूटी है।

विज्ञापन


इनमें कांग्रेस के रागिनी नायक, अमृता धवन तो वहीं आप की शाजिया इल्मी शामिल हैं। वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रागिनी नायक व अमृता धवन पर ग्लैमर का कार्ड खेला।
विज्ञापन


दिल्ली विवि छात्र संघ चुनावों में भी कांग्रेस की युवा इकाई एनएसयूआई की ओर से इन्हें ग्लैमर चेहरों के रूप में उतारा जा चुका है। छात्र संघ चुनावों में अपना जादू चला चुकी यह दोनों ही उम्मीदवार विधानसभा में तीसरे पायदान पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'लोग सोच नहीं सकते, पार्टी को उतना बदल दूंगा'

वर्तमान में निगम पार्षद अमृता धवन को कांग्रेस ने तिलक नगर से सीट दी। अमृता धवन 2006-2007 डूसू अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस सीट पर आप के उम्मीदवार जरनैल सिंह 34493 मतों से जीत गए जबकि बीजेपी के राजीव बब्बर 32405 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।


वहीं, अमृता को 19117 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं जनकपुरी से कांग्रेस सीट पर चुनाव लड़ी रागिनी नायक भी 17191 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि जगदीश मुखी जीत गए तो आप के प्रत्याशी राजेश ऋषि दूसरे स्थान पर रहे।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन या जोड़तोड़ की सरकार?

रागिनी 2005-2006 में डूसू अध्यक्ष रह चुकी हैं। आप की आरकेपुरम से प्रत्याशी शाजिया इल्मी को भी ग्लैमर विनर के रूप में देखा जा रहा था। जबकि वह कड़े मुकाबले में बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा से महज 326 वोटों से हार गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed