{"_id":"7a2fb1b4f538bd3bcd922fe572c62688","slug":"election-commission-send-notice-to-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने केजरीवाल को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने केजरीवाल को थमाया नोटिस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को मुसलमानों से वोट मांगने के वितरित किए जा रहे एक पत्र को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए 25 नवंबर सुबह 11 बजे तक जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के खिलाफ राजौरी गार्डन निवासी हरीश खुराना नाम के एक व्यक्ति ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। शिकायत से साथ आप की ओर से वितरित किए जा रहे एक पम्पलेट को लगाया गया था।
विज्ञापन
इस पम्फलेट में अनुरोध किया गया है कि दिल्ली के मुसलमान आप पार्टी को वोट दें। पत्र में आगे कहा गया है कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। आज तक मुसलमानों के पास विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
अब मुसलमानों के पास एक ईमानदार और सेक्युलर विकल्प है। इसलिए सभी मुसलमानों से अपील है कि वे आप पार्टी के साथ मिलकर साफ सुथरी राजनीति करें, किसी के धोखे में न आयें जैसा कि पिछले 65 सालों से आपके साथ होता आया है।
चुनाव आयोग ने आप पार्टी के इस पत्र की भाषा को प्रथम दृष्टया आचार संहिता का मामला बताया है। आचार संहिता के तहत कोई भी दल या प्रत्याशी जातीय एवं धार्मिक भावना को भड़काकर अपने पक्ष में मतदान की अपील नहीं कर सकता है।
इसके साथ ही चुनाव के लिए धार्मिक स्थलों के उपयोग पर भी पाबंदी है। आयोग ने तय समय में आप पार्टी की ओर से उत्तर नहीं मिलने पर इस मामले में एक तरफा फैसला दिये जाने की भी चेतावनी दी है।