फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police inspector badrish dutt murder suicide

इंस्पेक्टर बदरीश के साथ क्या हुआ था शुक्रवार की रात?

Mon, 13 May 2013 01:49 PM IST
शुजात आलम/नई दिल्ली
शुजात आलम/नई दिल्ली Updated Mon, 13 May 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
delhi police inspector badrish dutt murder suicide

दिल्ली पुलिस में बेहतरीन काम से पूरे महकमे में लोहा मनवाने वाले इंस्पेक्टर बदरीश दत्त की मौत अभी रहस्य ही बनी हुई है। लेकिन बदरीश के करीबियों की मानें तो पत्नी से रिश्तों में कड़वाहट और गीता से कुछ समय से चल रही खटपट के कारण वे अंदर ही अंदर बेहद तनाव में थे।

विज्ञापन


गीता ने बदरीश से नजदीकी बढ़ाने के बाद उसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामलों की शिकायत मिलने पर फिलहाल, बदरीश पर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी चल रही थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, एक सप्ताह पूर्व ही बदरीश ने साथी इंस्पेक्टर से सेल से तबादला कराने की इच्छा जाहिर की थी। पिछले साल बदरीश की पत्नी रुचि ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बदरीश द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्डर के बाद की खुदकुशी

उसने आरोप लगाया था कि बदरीश के अन्य महिलाओं से संबंध हैं। उससे मारपीट भी की जाती है। रुचि ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि बदरीश बिना महकमे की इजाजत के लंदन और थाईलैंड घूम कर आए थे।

वहीं, अपराध शाखा ने जब गीता को गिरफ्तार किया था तो बदरीश गीता के ही फ्लैट पर मौजूद थे। इन सब बातों को लेकर वह अंदर ही अंदर तनाव में थे।

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह पुलिस मुख्यालय से मीटिंग करके घर के लिए निकले थे। उसके बाद गुड़गांव स्थित फ्लैट पर क्या हुआ, फिलहाल पुलिस के लिए यह अभी रहस्य ही बना हुआ है।


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर बदरीश दत्त और दिल्ली में डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाली गीता शर्मा लगभग एक साल से लिव-इन में रह रहे थे। 11 मई को दोनों के शव गीता के गुड़गांव के सेक्टर 52 स्थित आरडी सिटी स्थित घर में सुबह मिले।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि महिला गीता शर्मा (45) ने पहले बदरीश दत्त को उनकी सर्विस पिस्तौल से गोली मारी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। गीता हाल में जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तार हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed