{"_id":"a82be186-aabc-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-minor-girl-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न क्लिप देखकर मनोज बना था दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्न क्लिप देखकर मनोज बना था दरिंदा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
पांच साल की गुड़िया के साथ दुष्कर्म का आरोपी मनोज शराब पीकर और मोबाइल पर अश्लील क्लिप देखकर दरिंदा बन गया था।
विज्ञापन
पुलिस को मनोज के चाइनीज मोबाइल से कुछ पोर्न फिल्मों की क्लिप मिली हैं।
शनिवार रात को पुलिस ने मनोज की लाल बहादुर अस्पताल में डीएनए टेस्ट समेत कई तरह की जांच कराईं।
इसके सहारे पुलिस यह साबित करने का प्रयास करेगी कि मनोज ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
दूसरा आरोपी गिरफ्तार
वहीं, दिल्ली पुलिस ने रविवार को गुपचुप तरीके से मनोज को कड़कड़डूमा अदालत के ड्यूटी एमएम संजीव कुमार की कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने आरोपी को चार मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, दिल्ली पुलिस की टीम ने दूसरे आरोपी प्रदीप को भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
मनोज को पुलिस ने 18 अप्रैल की रात को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वहां की अदालत से शनिवार सुबह मनोज को 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लिया था।
पूर्वी जिला पुलिस ने रविवार सुबह एक ई-मेल भेजकर आरोपी को पेश न करने की बात कही थी। लेकिन रविवार शाम को मनोज को ड्यूटी एमएम के सामने पेश किया गया।
इसके पीछे पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड से जुड़ी कानूनी दिक्कत का तर्क दिया है। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय ने बताया कि पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त के आदेश पर ई-मेल भेजी गई थी और उन्हीं के आदेश पर आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त प्रभाकर के अनुसार, ट्रांजिट रिमांड केवल यात्रा के लिए होता है। गंतव्य पर पहुंचने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करना होता है। जब सुबह ई-मेल भेजी गई थी तब उन्हें कानूनी प्रावधान की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन