फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cm kejriwal letter to pm manmohan

केजरीवाल ने मनमोहन को लिखी चिट्ठी

Sat, 25 Jan 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
cm kejriwal letter to pm manmohan

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। अमर उजाला के पास मौजूद चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा है कि अभी सरकार बनाई है। नई राजनीति में भरोसा करने वाले लाखों लोगों का सपना पूरा करने के लिए आपके समर्थन की जरूरत है।

विज्ञापन


गृहमंत्रालय के आदेश के पांचवें दिन 15 जनवरी को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा है, ‘जिन कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, वह दिल्ली का अनुभव रखते हैं। हमें उनकी जरूरत है। जहां तक मैं समझता हूं ऐसे आदेश करने से पहले प्रभावित होने वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से सलाह करनी चाहिए, लेकिन हमसे नहीं पूछा गया।’
विज्ञापन


पढ़ें, 'आप के वीडियो' पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है, ‘आप जानते हैं कि लोकसभा के चुनाव कुछ ही महीने में होने हैं जिसकी आचार संहिता लागू होने में कुछ सप्ताह रह गए हैं। इसलिए मैं आपसे आग्रह करता हूं कि गृह मंत्रालय को कम से कम लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इस आदेश को स्टे करने का निर्देश दें।’

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव एससीएल दास, शहरी विकास विभाग के सचिव एसएस यादव और वैट आयुक्त प्रशांत गोयल का ट्रांसफर गृहमंत्रालय ने हाल ही में किया था। इससे पहले तमाम अनुभवी अधिकारियों का स्थानांतरण पहले हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed