फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   chargesheet against gopal kanda in air hostess suicide case

चार्जशीटः एयरहोस्टेस के साथ कांडा ने क्या-क्या किया

Sat, 11 May 2013 12:11 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 11 May 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
chargesheet against gopal kanda in air hostess suicide case

एयरहोस्टेस खुदकुशी मामले में कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध के भी आरोप तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


जिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कांडा के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है, उससे बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

जिला न्यायाधीश एसके सरवरिया ने कहा कि कांडा ने 18 अक्टूबर 2006 से लेकर जून 2012 की अवधि के दौरान अपने कॉरपोरेट ऑफिस और अन्य जगहों पर पीड़िता से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि एयरहोस्टेस का लंबे समय तक यौन शोषण किया गया और अरुणा चड्ढा की मदद से कांडा ने इसे अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, कांडा गर्भपात कराने के लिए एयरहोस्टेस को दक्षिण दिल्ली के एक प्राइवेट क्लीनिक ले गया था। उस क्लीनिक का डॉक्टर अब अभियोजन पक्ष का गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांडा का पीड़िता के प्रति झुकाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 12वीं पास एयरहोस्टेस के एमडीएलआर एयरलाइन ज्वाइन करने के कुछ समय बाद ही उसे निदेशक बना दिया गया।

आरोप पत्र के अनुसार, कांडा एयरहोस्टेस के प्रति बहतु आसक्त था। अरुणा चड्ढा की मदद से उसने एयरहोस्टेस को मानसिक प्रताड़ना देने के साथ-साथ, उसे ब्लैकमेल किया और धमकियां भी दीं। इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली।

पूरक आरोप पत्र में पुलिस ने बताया कि कांडा ने एयरहोस्टेस का यौन शोषण करने के मकसद से अमीरात एयरलाइन से उसे अपनी कंपनी में लाने की कोशिश की थी।

उसे पढ़ाई के लिए लाखों रुपये की स्कॉलरशिप भी दी गई। एयरहोस्टेस के परिवार को भी आर्थिक मदद दी गई। यह सब इसलिए किया गया ताकि एयरहोस्टेस कांडा की कंपनी छोड़कर ना जाए।

अभियोजन का आरोप है कि इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। तीसरे आरोपी चन शिवरूप की मदद से फर्जी ई-मेल का सहारा लिया गया, जिसके जरिए दुबई के जज हसन अबद्ल मसंद की अदालत से 13 सितंबर 2010 को जारी प्रत्यर्पण पत्र वहां तैनात काउंसिल जनरल संजय वर्मा को भेजा गया। इतना ही नहीं एयरहोस्टेस पर दबाव बनाने के लिए गोपाल कांडा और अरुणा दुबई भी गए।


अदालत ने आरोप तय करते हुए माना कि एयरहोस्टेस के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म और कुकर्म हुआ। उस पर वापसी का दबाव बनाया गया, जिसके चलते उसने खुदकुशी की। पीड़िता ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए गोपाल कांडा और अरुणा को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed