फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP will answer to BJP in Modi-style

मोदी की शैली में ‘आप’ देगी भाजपा को जवाब

Thu, 02 Jan 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
AAP will answer to BJP in Modi-style

लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने जा रही आम आदमी पार्टी नरेंद्र मोदी को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी मोदी की शैली में ही भाजपा को जवाब देगी।

विज्ञापन


पार्टी प्रचार के दौरान गुजरात के विकास मॉडल पर वात करेगी। वहीं, चुनाव प्रचार मोदी बनाम केजरीवाल होता देखकर पार्टी आखिरी समय में गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार मामलों को उजागर कर सकती है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता औपचारिक तौर पर बेशक स्वीकार करें कि चुनाव केजरीवाल बनाम मोदी नहीं होगा।

पार्टी की शुरुआती कोशिश भी है कि चुनावी अभियान इस दिशा में न जाए, इसीलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सीधे-सीधे मोदी पर हमला नहीं हो रहे हैं।

लेकिन, पार्टी सूत्र मान रहे हैं कि चुनाव से पहले मोदी समेत भाजपा का पूरा प्रचार तंत्र सीधे-सीधे केजरीवाल पर हमला बोल सकता है।

इसकी वजह यह है कि तुलनात्मक रूप से दोनों की लोकप्रियता शहरी मतदाताओं और युवाओं के बीच है। इसके अलावा मौजूदा यूपीए सरकार से नाराज मतदाताओं का बड़ा तबका भी दोनों को पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में केजरीवाल के पक्ष में बनने वाले माहौल से मोदी के लिए दिक्कत हो सकती है।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि पार्टी की पहली कोशिश मोदी के विकास मॉडल पर वार करने की होगी।

इस दौरान पार्टी कांग्रेस से भी बराबर दूरी बनाकर चलेगी। गुजरात समेत दूसरे राज्यों की तुलना दिल्ली सरकार के ताबड़तोड़ लिए जा रहे फैसलों से होगी।

इसके अलावा पार्टी अपनी जमीन तैयार करने के उस फार्मूले पर भी काम करेगी, जिसके तहत भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े मामलों को उजागर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed