{"_id":"9ac69d4a-e2e0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"aap-candidate-targeted-nine-times-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हादसा नहीं जानलेवा हमला है आप कार्यकर्ता पर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हादसा नहीं जानलेवा हमला है आप कार्यकर्ता पर'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को गाजियाबाद के कौशांबी में आप की प्रत्याशी के साथ हुए हादसे को जानलेवा हमला बताया है। आप के सदस्यों के अनुसार संतोष को पहले भी धमकियां भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई संतोष कोली पर इससे पहले नौ बार हमले हो चुके हैं।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं है बल्कि संतोष पर जानबूझकर हमला किया गया है।
हुई थी गला काटने की कोशिश
पार्टी प्रवक्ता मनीष सिसोदिया ने बताया कि पहले भी दो बार संतोष पर धारदार हथियार से हमला हो चुका है और एक बार तो उनका गला काटने की कोशिश भी की गई थी।
मनीष सिसोदिया ने बताया की संतोष उनके साथ वर्ष 2001 से काम कर रही थी। संतोष बिजली के तेज मीटर और राशन माफिया के विरुद्घ आंदोलन में आप टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने राशन माफिया के खिलाफ काम किया। इससे वह कुछ असामाजिक तत्वों के निशाने पर थीं।
विज्ञापन
‘भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी 100 बेटियां कुर्बान’
विज्ञापन
गाजियाबाद के एसपी एस एस यादव ने बताया कि हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है लेकिन घटना कैसे घटी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज ढूंढने की कोशिश कर रही है। आप कर्यकर्ताओं का कहना है कि इसमें आई-10 कार का इस्तेमाल हुआ है।
रविवार दोपहर कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास संतोष कोली और पार्टी कार्यकर्ता कुलदीप की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी थी। तब वह पार्टी कार्यालय की ओर जा रहे थे।
इस दुर्घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है।