फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: investigation started in uterus scam

बिहार: गर्भाशय घोटाला कांड में जांच शुरू

Fri, 22 Mar 2013 12:37 PM IST
समस्तीपुर/इंटरनेट डेस्क
समस्तीपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Mar 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
bihar: investigation started in uterus scam

बिहार के समस्तीपुर जिले में हुए गर्भाशय घोटाला कांड की जांच अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक कमल किशोर सिंह ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हुए इस घोटाले में समस्तीपुर जिले के निजी नर्सिंग होम संचालकों पर करीब 55 सौ मरीजों का गर्भाशय निकाले जाने के नाम पर बड़ी राशि का घोटाला करने का आरोप लगा है। इसमें कुछ गैरजरूरी या फर्जी ऑपरेशन होने की शिकायतें की गई थीं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गर्भाशय घोटाला के मामले में समस्तीपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई गई थी। जांच के बाद पांच निजी चिकित्सालयो के संचालकों के खिलाफ नगर और मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक वण कुमार सिन्हा ने नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। तब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और निजी नर्सिंग होम के संचालकों ने इसका विरोध करते हुए उच्च स्तर पर जांच की मांग की थी।

उन्होंने मामले की गलत ढंग से जांच कराने और प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed