फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   you can listen sound on death before six month

मौत की आहट सुन सकते हैं छह महीने पहले, करें यह उपाय

Fri, 04 Oct 2013 09:33 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Fri, 04 Oct 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
you can listen sound on death before six month

यह तय है कि जिसे जीवन मिला है यानी शरीर प्राप्त हुआ है उसे अपने शरीर को छोड़कर एक न एक दिन जाना है। लेकिन मौत कब आएगी अगर इस चीज को पहले जान लें तो मौत का भय नहीं रहेगा। आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा के लिए जिस प्रकार तैयार रहते हैं ठीक उसी तरह मौत के साथ विदा होने के लिए तैयार हो जाएंगे और मौत डरावनी चीज नहीं लगेगी।

विज्ञापन


गरूड़ पुराण में बताया गया है कि सामान्य स्थिति में जिनकी मृत्यु होती है वह छः महीने पहले मौत की आहट सुन सकते हैं। इसके लिए करना बस इतना होता है कि दोनों कानों को बंद करके आवज सुनने की कोशिश करें। अगर कोई शब्द या सनसनाहट नहीं सुन पा रहे हैं तो समझ लीजिए जाने का समय निकट आ रहा है।
विज्ञापन


जानिए अक्तूबर महीना आपके लिए कैसा रहेगा


जब मृत्यु का समय नजदीक आ जाता है तब ऐसा महसूस होने लगता है कि पूर्वक उनके आस-पास बैठे हुए हैं। कोई अनजान चेहरा आस-पास मौजूद होने का भी एहसास होता है। मृत्यु से दो दिन पहले सांस में उतार-चढ़ाव की गति बदल जाती है। आत्मा शरीर से छोड़ने के लिए तैयारी करने लगती है जिससे शरीर से एक अजब सी गंध आने लगती है जिसे मृत्यु गंध कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ऐसे स्थिति आ जाए तो अपनी मुक्ति का उपाय हर प्रकार से करना चाहिए। धीरे-धीरे संसार और परिवार से मोह-माया को हटाकर ईश्वर में ध्यान लगाना चाहिए और जीवन में आपने जो भी धन-संपत्ति अर्जित की है उसे मुक्त हाथों से जितना संभव हो जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। जिनकी मृत्यु आने वाली है उनकी संतान को भी अपने पिता एवं माता की मुक्ति के लिए यथा संभव दान और पूजन करना चाहिए।


तुलसी के पौधे की नियमित सेवा-पूजन करें। तुलसी का पत्ता अपने सिरहाने रखकर सोना चाहिए। प्रतिदिन गंगाजल पीना चाहिए। इससे आत्मशुद्घि होती है और यम के दूत ऐसे व्यक्ति को अपने साथ नहीं ले जाते हैं। ऐसा मुक्ति यममार्ग में जाने से बच जाता है और उत्तम लोकों में जाकर सुख प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed