{"_id":"842882dc-d332-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"world-oldest-man-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का पश्चिम जापान में निधन हो गया है। वह 116 साल के थे।
विज्ञापन
जापानी अधिकारियों ने बताया कि जीरोमॉन किमूरा क्योटो के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका निमोनिया का इलाज जारी था। किमूरा का बुधवार को प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का कहना है कि 1897 में पैदा हुए किमूरा दुनिया के इकलौते शख्स थे, जो 116 साल तक जिए। अमेरिकी महिला का 115 साल की उम्र में निधन होने के बाद दिसंबर में किमूरा को दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स का तमगा दिया गया था।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस में काम करने के बाद किसान बने किमूरा के सात बच्चे, 14 पोते-पोतियां, 24 परपोते और 15 परपोतों के बच्चे हैं।
मीडिया खबरों में कहा गया है कि वह अपनी लंबी उम्र का श्रेय सूरज की रोशनी में बाहर निकलने और कम भोजन को दिया करते थे।
किमूरा की मौत के बाद जापानी महिला मिसाओ ओकावा दुनिया की सबसे बुजुर्ग बन गई हैं, जिनकी उम्र 115 साल है।