{"_id":"f1e33864-e523-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tihar-jail-admin-keeps-eye-on-brijesh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मुख्तार-ब्रजेश के बीच गैंगवार की आशंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्वांचल में मुख्तार-ब्रजेश के बीच गैंगवार की आशंका
नई दिल्ली/वाराणसी/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2013 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया डॉन ब्रजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या के बाद पूर्वांचल में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ब्रजेश सिंह गैंग के लोग सतीश की हत्या का बदला लेने के लिए मुख्तार अंसारी गैंग के लोगों को निशाना बना सकते हैं।
इस हत्याकांड की साजिश रचने में मुख्तार अंसारी समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से ये अटकलें और तेज हो गई हैं।
डॉन ब्रजेश का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन
तिहाड़ जेल में बंद ब्रजेश सिंह पर जेल अधिकारी उस विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंदेशा है कि चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के इरादे से तिहाड़ से ही कोई साजिश रची जा सकती है। मकोका मामले में इन दिनों ब्रजेश सिंह तिहाड़ जेल संख्या चार में बंद है।
जेल सूत्रों की मानें तो ब्रजेश अपने साथी कैदियों से भाई की हत्या का गम नहीं छिपा पा रहा है। बात-बात में भाई की हत्या का जिक्र कर वह दुखी हो जाता है। ब्रजेश के हाव-भाव से अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि कहीं उसके दिमाग में कोई खुराफात तो नहीं चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी ने कराई माफिया डॉन ब्रजेश के भाई की हत्या!
तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ब्रजेश को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। तमिलनाडु स्पेशल पुलिस और तिहाड़ जेल पुलिस उस पर नजर रखे हुए है।
दो गिरफ्तार, एक ने किया समर्पण
पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी के दो शरणदाताओं को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी स्कार्पियो से दो राइफलें, तीन बंदूकें भी बरामद कीं। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी कमच्छा से सभासद विनोद भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। साथ ही एक और नामजद गाजीपुर के अतुल राय के गांव वीरपुर में छापा मारा।
उसके न मिलने पर पुलिस उसके पिता को अपने साथ वाराणसी ले आई। इस बीच एक अन्य हत्यारोपी सतीश सिंह ने गाजीपुर की अदालत में समर्पण कर दिया।
गिरफ्तार लोगों में गाजीपुर का जगदीशपुर निवासी मनीष कुमार सिंह और कनेरी निवासी मिथिलेश सिंह है। मनीष का चचेरा भाई राजेश सिंह और मिथिलेश का चचेरा भाई कमलेश सिंह ब्रजेश के करीबी अजय खलनायक पर जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में बंद हैं।
गौरतलब है कि ब्रजेश के गांव धौरहरा में उसके चचेरे भाई सतीश सिंह की बुधवार की सुबह दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।