{"_id":"f71a4c4d762c8b38a690d88d0fe79525","slug":"support-narendra-modi-after-assurance-on-black-money-says-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव ने बीजेपी को समर्थन देने की रखी शर्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाबा रामदेव ने बीजेपी को समर्थन देने की रखी शर्त
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की राह में नई अड़चन पैदा हो गई है। इस बार यह अड़चन किसी दूसरे ने नहीं बल्कि 'अपनों' ने दी है।
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, 'मैं और मेरा संगठन भारत स्वाभिमान मंच नरेंद्र मोदी की पीएम दावेदारी का खास शर्त पर ही समर्थन करेगा। इसके लिए मोदी को यह भरोसा दिलाना होगा कि सत्ता में आने के बाद वे विदेश में मौजूद काले धन को भारत लाने की पहल करेंगे।'
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी को विनाशकारी कहने पर बिफरी बीजेपी
विज्ञापन
रामदेव ने पीटीआई को बताया 'हमारे बीच कई मुद्दे हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम है काले धन को विदेश से वापस लाना। यदि ऐसा हो पाता है कि देश के गांवों का बहुत भला हो पाएगा। हर गांव को करोडों रुपए मिलेंगे।'
रामदेव ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी बेहद ईमानदार व्यक्ति हैं। ऐसे में मुझे आशा है कि वे जरूर इस काम को पूरा करेंगे। इस बारे में मैं जल्द ही भाजपा नेतृत्व से बात करूंगा।'