{"_id":"f78025f2ec0c760b8111748c29e8392a","slug":"sp-mla-goa-call-girl-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलगर्ल्स को साथ लेकर गोवा गए थे सपा विधायक ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कॉलगर्ल्स को साथ लेकर गोवा गए थे सपा विधायक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के रंगीले विधायक महेंद्र सिंह गोवा के डांस बार में कॉल गर्ल्स के साथ गए थे। गोवा पुलिस ने बताया कि है डांस बार में छापे में सपा विधायक समेत छह लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में यह बात सामने आई है कि लड़कियां आरोपियों के साथ ही यहां आई थी।
विज्ञापन
वह उनके साथ एक होटल में रुके हुए थे। डीएसपी महेश गाओंकर ने बताया, ‘लड़कियां यहां विधायक महेंद्र सिंह और अन्य लोगों के साथ आई थीं। इन्हें डांस बार पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया। वह इन लोगों के साथ एक होटल में ठहरी थीं।’
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार रात को पणजी के बीच में स्थित कंपल इलाके के एक डांस बार पर छापा मार समाजवादी पार्टी के 55 वर्षीय एमएलए और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अदालत ने उन्हें दो सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया। गाओंकर ने बताया कि लड़कियां पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।
वे उत्तर प्रदेश में सीतापुर के विधायक के साथ गोवा आई थीं। छापे के दौरान कुछ ऐसे लोग भी थे, जो डांस बार में मौजूद नहीं थे, लेकिन होटल में ठहरे हुए थे। बाद में वे लोग वहां से चले गए।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा को विधायक की गिरफ्तारी के बारे में सूचना दे दी है। विधायक के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उनमें दो उत्तर प्रदेश के अजय प्रकाश सिंह और धर्मेंद्र प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा एक नेपाली व्यक्ति और एक डांस बार चलाने वाला है। पुलिस ने बताया कि रैकेट के पीछे का मुख्य अपराधी अभी फरार है।