फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape charges against godmen in india

आश्रमों में लुटती रही स्त्री की आबरू, अब तो जागो

Thu, 20 Nov 2014 03:45 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
rape charges against godmen in india

बरवाला के बाबा रामपाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। समर्थकों को ढाल बनाकर आश्रम से समानांतर सरकार चलाने की कोशिश रामपाल पर भारी पड़ गई। उसके खिलाफ देशद्रोह समेत 19 धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कानून से बचने के लिए उसने समर्थकों को बंधक बनाकर आश्रम रखा। बुधवार को आश्रम से बाहर आई एक महिला ने खुद के साथ रेप होने का आरोप भी लगाया। महिला ने कहा कि अपने पति और बच्चे के साथ यहां आई हुई थी। सात दिनों से वह आश्रम में ही है। उसके पति से पांच दिनों से संपर्क नहीं हो रहा। कई दिनों से उससे दुराचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


बाबाओं के आश्रमों में दुष्कर्म की यह पहली शिकायत नहीं है। आसाराम और नित्यानंद के आश्रमों में भी दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। आसाराम और उनका बेटा नारायण साईं दुष्कर्म के अरोप में ही जेल में बंद हैं। नित्यानंद के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसाराम के आश्रम में नाबलिग से रेप

rape charges against godmen in india

2013 में आसाराम पर नाबालिग से यौन शोषण करने के मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 वर्षीय पी‌ड़िता ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने भूत झाड़ने के नाम पर अपने जोधपुर के आश्रम में उसका यौन शोषण किया।

मामला दर्ज करने के बाद जब उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने पुलिस को छकाना शुरू कर दिया। वह अपने इंदौर आश्रम में छुपा रहा, लेक‌िन समर्पण नहीं किया। आश्रम के बाहर उसके समर्थकों ने मीडिया और पुलिसकर्मियों से झड़प भी की।

कई दिनों तक चले ड्रामे के बाद जोधपुर पुलिस ने उसे एक सितंबर, 2013 को इंदौर के आश्रम से गिरफ्तार किया। उसने खुद पर लग आरोपों को सजिश बताया था। उसने कहा था कि उसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उसके बेटे राहुल गांधी के इशारे पर गिरफ्तार किया गया।

लोकसभा चुनावों में भाजापा के जीत के बाद उसने कहा था कि अच्छे दिन आ गए। हालांकि उसे अब तक जमानत नहीं ‌मिल सकी। सुप्रीम कोर्ट भी उसकी जमानत याचिका रद्द कर चुका है।

नित्यानंद के आश्रम में बनी सेक्स सीडी

rape charges against godmen in india

कर्नाटक के स्वयंभू स्वामी‌ नित्यानंद के खिलाफ भी यौन शोषण के आरोप में मामला चल रहा है। 2010 में एक वीडियो सामने आया था‌, जिसमें नित्यानंद एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्‍था में थे। वीडियो क्लिप का प्रसारण सन टीवी ने किया। चैनल का दावा ‌था कि क्लिप में दिख रही महिला ‌तमिल फिल्म अभिनेत्री रंजीता हैं।

नित्यानंद के समर्थकों ने वीडियो को फर्जी बताया था। उनका कहना था कि वीडियो का कलाकारों को इस्तेमाल करके बनाया गया है। हालांकि नित्यानंद ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब वीडियो बनाया गया तो वह समाधि की अवस्‍था में था। वीडियो से छेड़खानी करके चैनल पर द‌िखाया गया।

एक अन्य इंटरव्यू में उसने कहा क‌ि वह नपुंसक है और किसी महिला के साथ वह संबंध बना ही नहीं सकता। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया। नित्यानंद ने भी अपनी गिरफ्तारी से पहले 49 दिनों तक पुलिस को छकाया। उसे 21 अप्रैल 2010 को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

नित्यानंद फिलहाल जमानत पर बाहर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ‌सितंबर में उसका पोटेंसी टेस्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed