फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raj kundra, a self made man in the filed of business

राज कुंद्राः पशमिना शॉल बेचे, कंटेनर लोड कराए

Thu, 06 Jun 2013 05:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Jun 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
raj kundra, a self made man in the filed of business

आईपीएल फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के मालिक और बॉलीवुड नायिका शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर भी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को 12 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त ने यह कहकर बवाल मचा दिया कि कुंद्रा ने अपनी ही टीम के मैचों में सट्टे लगाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


फिलहाल राज कुंद्रा भले मुश्किल में फंसते लग रहे हैं, लेकिन उनका अब तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। वह जमीनी स्तर पर काम शुरू करने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी कुंद्रा शिल्पा शेट्टी से ब्याह रचाने की वजह से देश में इतना मशहूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बस कंडक्टरी की, कुंद्रा ने शॉल बेचे

9 सितंबर 1975 को पंजाबी परिवार में जन्मे कुंद्रा ने 18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और बिजनेस की दुनिया में पांव जमाने की कोशिश की। उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा करीब 40 साल पहले लंदन गए थे, जहां वह शुरुआत में बस कंडक्टर बने और बाद में सोने-हीरे का काम भी किया।

कुंद्रा को कारोबार की दुनिया में पांव जमाने का मौका नेपाल के एक दौरे ने दिया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। यहां उन्हें पशमिना शॉल के बिजनेस में मुनाफा नजर आया और 90 के दशक में उन्होंने कंटेनर लोड के जरिए लंदन के सभी बड़े फैशन हाउस तक सप्लाई शुरू की।

इसके बाद एंटवर्प, रूस, यूक्रेन और यूएई में मिले मौकों ने उन्हें खनन से रियल एस्टेट और रिन्युएबल एनर्जी से लेकर एंटरटेनमेंट-हॉस्पिटेलिटी जैसे सेगमेंट में खड़ा कर दिया। 2004 में वह सबसे रईस ब्रिटिश एशियाई की फेहरिस्त में 198वें पायदान पर रहे।

कॉन्टैक्ट बनाने और कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में माहिर

कुंद्रा ने पैसा कमाने के गुर किसी यूनिवर्सिटी से नहीं सीखे, बल्कि भारत, दुबई और खाड़ी मुल्कों में जमीन पर सीखे अनुभवों ने उन्हें यह महारत सिखाई। उन्होंने मार्केटिंग के गुर सीखे, कॉन्ट्रैक्ट बनाएं और अपने बिजनेस वेंचर पर काम किया।

उन्होंने आरके कलेक्शंस के नाम से अपने कारोबार की शुरुआत की, जो लंदन में फैशन हाउस तक आयातित लग्जरी क्लोदिंग पहुंचाता था। इनमें क्रिस्टियन डिओर, जोसफ एंड एस्काडा आदि ब्रांड शामिल थे।

इसके बाद उन्होंने यूके ट्रेडकॉर्प की नींव रखी, जो इलेक्ट्रिकल गुड्स, कीमती रत्नों का काम करती थी। वह ज्वैलरी प्रोडक्शन, परफ्यूम और फिल्मों के काम में भी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म स्ट्रेंजर्स का निर्माण भी किया।

उनकी कुछ कारोबारी उपक्रमों में राजस्थान रॉयल्स, फ्रीप्ले एनर्जी, शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन, कुंद्रा कंस्ट्रक्शंस, एसेंशियल स्पोर्ट्स एंड मीडिया, टीएमटी ग्लोबल, आइकनिक इनवेस्टमेंट, ग्रुप होम बायर्स और सुपर फाइट लीग शामिल हैं।


कविता से नहीं बनी कुंद्रा की बात

कुंद्रा की यह दूसरी शादी है। 2009 में शिल्पा से शादी करने से पहले कविता उनकी पत्नी थीं। लेकिन लंबे वक्त तक दोनों के ताल्लुकात में कड़वाहट आने के बाद तलाक पर सहमति बनी।

कविता ने इस ब्रेकअप के लिए कथित तौर पर शिल्पा को जिम्मेदार ठहराया। सूत्र बताते हैं कि जब कविता के साथ रहने के वक्त भी कुंद्रा, शिल्पा से प्यार की पींगे बढ़ा रहे थे।

कविता ने जो कुछ शिल्पा के बारे में कहा, उसे लेकर राज ने माफी मांगी थी। कुंद्रा और कविता की शादी से एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed