फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway bribery pawan bansal resignation six hours political drama

इस्तीफे से पहले छह घंटे का पॉलिटिकल ड्रामा

Sat, 11 May 2013 08:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
railway bribery pawan bansal resignation six hours political drama

आखिरकार रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का इस्तीफा हो ही गया। इस्तीफे से पहले छह घंटे तक चले हाई पॉलिटिकल ड्रामे से दिल्ली में शुक्रवार शाम को राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

विज्ञापन


रेलवे में घूसखोरी के खुलासे के बाद विवादों में घिरे बंसल सबसे पहले शाम को अचानक रेल भवन पहुंचकर ड्रामे की शुरुआत की। वह एक घंटे तक अपने दफ्तर में बैठे रहे।
विज्ञापन


इस बीच कुछ टीवी चैनलों पर उनके इस्तीफे की खबर प्रसारित होने लगी। रेल भवन में बड़ी संख्या में मीडिया जमा हो गया लेकिन बंसल मिलने को तैयार नहीं हुए।

इससे पहले दोपहर में उनके घर में एक बकरे की पूजा किए जाने की मीडिया में खबर आने के बाद रेल भवन में निचले स्तर के कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक इसी मसले पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को 5.20 बजे अचानक बंसल अपने आवास से सीधे रेल भवन स्थित अपने दफ्तर में आकर बैठ गये। वे पिछले छह दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे थे। बंसल के रेल भवन में पहुंचने के बाद मीडिया के साथ ही रेलवे के अफसर भी इधर उधर से जानकारी जुटाने लगे।

इस बीच खबर आई कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री से मिलने उनके सात रेसकोर्स रोड आवास पर पहुंच गई हैं। इस खबर का लोगों ने अर्थ निकाला की शायद बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


सोनिया गांधी उसी संबंध में प्रधानमंत्री से मिलने गई हैं। कांग्रेसी सूत्रों के हवाले से चैनलों पर कुछ ही मिनट में बंसल के इस्तीफे की खबर भी चलने लगी।

बंसल पहले मीडिया से मिलने को तैयार हो गए लेकिन इस्तीफे की खबर के बाद वे मीडिया से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। एक घंटे दफ्तर में बैठने के बाद बंसल जैसे ही बाहर निकले वहां खड़े पत्रकारों ने उनसे इस्तीफा देने की खबरों पर टिप्पणी देने को कहा।

बंसल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मेरा जो पूर्व में बयान था वही अब भी है। चैनलों में इस्तीफे की खबर कहां से आई यह वे ही बता सकते हैं।

प्रधानमंत्री से उनके मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक पीएमओ से कोई बुलावा नहीं आया है।

पत्रकारों के सवालों से बचते बचाते वे इस बीच अपनी कार तक पहुंच गए। ज्यादा कुछ कहे बिना कार में बैठकर वापस अपने सरकारी आवास को लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed