{"_id":"b4840a56-8ba1-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"protest-against-anti-rape-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति से सेक्स की उम्र क्या 16 वर्ष होना चाहिए? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सहमति से सेक्स की उम्र क्या 16 वर्ष होना चाहिए?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
यौन अपराधों के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानून के विधेयक के मसौदे पर कैबिनेट में अब तक सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट की विशेष बैठक में मसौदे में तय कड़े प्रावधानों का ज्यादातर सदस्यों ने तीखा विरोध किया और इसमें संतुलन बनाने की मांग की।
इसके बाद मसौदे पर सहमति बनाने की जिम्मेदारी वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अगुवाई वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) को दे दी गई।
बैठक में कैबिनेट के ज्यादातर सदस्यों ने विधेयक मौजूदा प्रारूप के बाद बने कानून के व्यापक दुरुपयोग की आशंका जताई। मंत्रियों के बीच सहमति से सेक्स की उम्र 18 से घटा कर 16 साल करने पर भी आम राय नहीं बन पाई।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और उन्होंने कहा कि सहमति से सेक्स की उम्र 18 वर्ष ही होनी चाहिए।
ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि क्या सहमति से सेक्स की उम्र 16 वर्ष होना चाहिए? इस सबंध में आपकी क्या राय है-