फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm manmohan is accused number one

'कोल घोटाले में पीएम को भी आरोपी बनाना चाहिए'

Wed, 16 Oct 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Oct 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
pm manmohan is accused number one

पूर्व कोयला सचिव प्रकाश चंद पारिख ने अपना नाम सीबीआई की चार्जशीट में आने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोलगेट मामले में आरोपी नंबर-1 बताया है।

विज्ञापन


टीएनएन के मुताबिक पूर्व कोयला सचिव प्रकाश चंद्र पारिख ने कहा है कि अगर सीबीआई को कोयला ब्लॉक के आंवटन में साजिश की बू आ रही है तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस मामले में पहला आरोपी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही इस फैसले पर दस्तखत किए थे।
विज्ञापन


पीसी पारिख ने कहा कि वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि कोलगेट मामले में सीबीआई जनहित में लिए गए सही फैसलों और गलत फैसलों में अंतर नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा, 'अगर सीबीआई इस नतीजे पर पहुंची है कि हिंडाल्को को (तलाबीरा) कोयला ब्लॉक आवंटित करना एक साजिश थी तो उन्हें पीएम को ही पहला आरोपी बनाना चाहिए, क्योंकि इस आवंटन को उन्होंने ही मंजूर किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल घोटालाः कुमार मंगलम बिड़ला के खिलाफ FIR


फैसलों पर उठ रहे सवालों पर रोष जताते हुए पारिख ने कहा, 'यह अजीब है कि सीबीआई मेरे उन फैसलों पर सवाल उठा रही है, जो कोयला सेक्टर में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लिए गए थे।

पीसी पारिख मार्च 2004 में कोयला सचिव नियुक्त किए गए थे और तत्कालीन यूपीए सरकार के कई मंत्रियों द्वारा उन्हें हटाए जाने की नाकाम कोशिशों के बावजूद दिसंबर 2005 में रिटायर होने तक इस पद पर बने रहे थे।

कोयला घोटाला मामले में दायर चार्जशीट में 5वें सबसे अमीर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के साथ-साथ पीसी पारिख का भी नाम लिया गया है। सीबीआई ने इस मामले में ताजा एफआईआर दर्ज की है।

इसके साथ ही सीबीआई ने नाल्को, हिंडाल्को और एक पूर्व कोयला सचिव समेत 14 एफआईआर दर्ज की है। हिंडाल्को बिड़ला की ही कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed