{"_id":"0e59d1bb1daa058fb72f453780c392b4","slug":"pigs-eaten-day-old-baby-in-andhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने कूड़े में फेंका, नवजात को सुअर खा गए","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मां ने कूड़े में फेंका, नवजात को सुअर खा गए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
बच्चे अपने मां-बाप के जिगर का टुकड़ा होते हैं। लेकिन सभी मामलों में ऐसा नहीं होता। आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में जो हुआ, जो उसने सभी का दिल दहला दिया।
विज्ञापन
एक बेहद दर्दनाक हादसे में मां ने अपने कुछ दिन के बच्चे को कूड़ेदान में फेंक दिया, जिसे सुअर खा गए।
बच्चे के माता-पिता की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह साफ नहीं है कि नवजात को जब कूड़ेदान में फेंका तो वह जीवित था या खाने से पहले सुअरों ने उसे मार दिया था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की निगाह नवजात पर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बच्चे के सिर और दूसरे हिस्सों में गहरी चोट आई थी और आंत बाहर निकल आई थी।
यह संदेह जताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म अवैध संबंध की वजह से हुआ होगा और इस वजह से उसे इस तरह कूड़े में छोड़ दिया गया।
पुलिस का कहना है कि वह शहर के सभी अस्पतालों में पूछताछ कर रही है।