{"_id":"651631a2-a991-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"people-protesting-against-delhi-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया की हालत में सुधार, आरोपी ने कबूला गुनाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुड़िया की हालत में सुधार, आरोपी ने कबूला गुनाह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बलात्कार की शिकार 5 साल की मासूम बच्ची के सेहत में सुधार है। राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने बलात्कार पीड़ित बच्ची की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
एम्स के एमएस डॉ. डी के शर्मा ने बताया कि बच्ची की जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है और उसके सारे अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। डॉ. शर्मा के मुताबिक बच्ची के इलाज में एम्स के 8 डॉक्टरों की टीम लगी है।
विज्ञापन
वहीं, हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी मनोज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने कहा है कि वह इसके लिए सजा भुगतने को तैयार है।
दूसरी तरफ आरोपी मनोज की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्होंने किसी दबाव में गुनाह कबूल किया है।
मनोज को लेकर पुलिस पटना से दिल्ली शनिवार शाम को पहुंची। फिलहाल घटना के बारे में उससे पूछताछ हो रही है। शुक्रवार देर रात मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे आज दोपहर में पटना लाया गया था।
दूसरी ओर, इस घटना को लेकर आम लोगों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा है। रेप की घटना के विरोध में दिल्ली में जहां जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं शनिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पीड़ित लड़की से मिलने एम्स पहुंचीं। सोनिया ने यहां पीड़ित लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में पांच वर्षीय मासूम के साथ हुए रेप पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने आरोपी को सजा दिलाने के लिए त्वरित कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर कल दुख व्यक्त किया था।