फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now cctv camera in train coach

ट्रेन के कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैयारी पूरी

Fri, 16 Jan 2015 12:40 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
now cctv camera in train coach

ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर किस तरह लगाम लगाई जाए इसके लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों के बीच थे।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने सभी के समक्ष स्वीकार किया कि उनके पास ट्रेनों में यात्रियों से दुर्व्यवहार की काफी शिकायतें आ रही हैं। इनमें पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। अपराध और यात्रियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को किस तरह रोका जाए इसके लिए ट्रेनों को कुछ कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने खुलासा किया कि रेलवे ने आरपीएफ में संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया है। यह कार्यक्रम अपने राज्य में शुरू करने की सलाह उन्होंने पुलिस प्रमुखों को भी दी। वहीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑनलाइन एफआईआर पर जोर देते हुए यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा रणनीति बनाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वाहिनी का होगा गठन

now cctv camera in train coach

रेल मंत्री ने कहा ट्रेनों के कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से अपराधों और यात्रियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने में कुछ सफलता जरूर मिल सकती है। सिर्फ यही नहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला वाहिनी के गठन की बात वह पहले ही कह चुके हैं। इसका प्रस्ताव उन्होंने वित्त मंत्रालय को भेज दिया है।

उन्होंने इसके गठन में गृह मंत्री से भी सहयोग मांगा। रेल मंत्री ने राज्य पुलिस प्रमुखों को सलाह दी कि ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए अपराधियों का एक डाटा बैंक बनाने की जरूरत है, जिससे राज्यों को फॉरेंसिक जांच में मदद मिल सकती है।

यही नहीं रेल मंत्री ने यह भी सलाह दी कि जिस तरह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल जुर्माना अदा करना पड़ता है। उसी तरह ट्रेन में भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर भी इसी तरह के जुर्माने की व्यवस्था होनी चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि जिस तरह रेलवे की सुरक्षा महत्वपूर्ण है उसी तरह अन्य यातायात के संसाधनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा रणनीति बनाए जाने की भी जरूरत है। उन्होंने रेल मंत्री को इस बारे में पहल करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed