{"_id":"cbf9f82a-d4ef-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-targeted-bjp-yet-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुआ देते हैं जीने की, दवा करते हैं मरने कीः नीतीश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुआ देते हैं जीने की, दवा करते हैं मरने कीः नीतीश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की ताजपोशी से एनडीए में पड़ी दरार अब दो पुराने दोस्तों की रिश्तेदारी बिखेरने की कगार तक पहुंच गई है। भाजपा और जेडीयू नेताओं के बीच जारी बयानबाजी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कूद गए हैं।
विज्ञापन
गठबंधन टूटने के सवाल पर नीतीश ने शायराना अंदाज में भाजपा पर निशाना साधा है।
नीतीश ने शुक्रवार को कहा, 'दुआ करते हैं जीने की और दवा देते हैं मरने की, दुश्वारी का सबब ये है कि समस्या की दरअसल जड़ यही है।'
अभी तक दोनों पार्टियों के बड़े नेता गठबंधन को लेकर सीधे तौर पर बयानबाजी से बचते रहे हैं। ये पहली बार है जब नीतीश कुमार ने भाजपा को निशाने पर लिया है।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने नीतीश की शायरी पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'भाजपा की परंपरा है कि हम दुआ भी देते हैं और दवा भी देते हैं। भाजपा जिसको दोस्त बनाती है, उसे दगा नहीं देती। आज भी जेडीयू से हमारा गठबंधन बरकरार है। अटल जी ने बड़ी मेहनत से एनडीए बनाया है। किसी भी साथी को टूटने नहीं देंगे, ये हमारा प्रयास रहेगा।'
विज्ञापन