{"_id":"587506eda2c42589a89bf08b0b45dd90","slug":"modi-hails-lalu-eyes-on-yadav-votebank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने की लालू की तारीफ, यादव वोटरों पर नजर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने की लालू की तारीफ, यादव वोटरों पर नजर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
रविवार की अपनी हुंकार रैली में नरेंद्र मोदी ने लालू यादव की तारीफ की। रैली में लालू यादव को लेकर मोदी ने कहा कि लालू जी हमेशा से कहते रहे हैं कि मैं कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाऊंगा।
मोदी आगे कहते हैं...लालू जी मुझे गाली देने में कभी मौका नहीं छोड़ते। वो हमेशा कहते थे कि मैं कभी मोदी को पीएम नहीं बनने दूंगा। लेकिन तीन महीने पहले लालू जी को एक्सिडेंट हुआ। मैंने लालूजी को फोन किया और उनका हालचाल पूछा। मैंने मीडिया को नहीं बताया। लेकिन मैं हैरान था, लालू जी ने मीडिया को बुलाया और कहा कि देखिए गुजरात का मुख्यमंत्री, मैं इतनी गाली देता हूं फिर भी एक्सिडेंट के बाद मेरी खबर पूछता है।
'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'
विज्ञापन
मैंने कहा लालू जी, यदुवंश के राजा श्री कृष्ण भगवान हमारे गुजरात के द्वारका में बसे थे। यदुवंश से हमारा नाता है। गुजरात द्वारका आपकी धरती है। हमारा प्रेम जगना स्वाभाविक है। मैं यदुवंश से जुड़े सभी भाइयों बहनों को कहना चाहता हूं, कृष्ण भगवान के वंशजों को कहना चाहता हूं। मैं द्वारका नगरी से कृष्ण भगवान का आशीर्वाद लेकर आया हूं। आपकी चिंता मैं करूंगा ये मेरा वादा है।
चारा घोटाला मामले में दोषी पाए जाने के बाद जब से लालू को 5 साल की जेल हुई है तब से बीजेपी की नजर लालू के यादव वोटरों पर नजर है। बीजेपी को लगता है कि लालू जी के नहीं रहने से राष्ट्रीय जनता दल बिखर जाएगी और अगर वो यादव वोटरों को अपनी ओर खिंचने में कामयाब हुए तो बिहार में उनके सीटों की संख्या काफी बढ़ सकती है। इसी कारण से आज की रैली में मोदी ने भगवान कृष्ण के बहाने यादव समाज पर डोरे डाले।