{"_id":"3f0eeb43a3650e23fc28915fdfe1aaec","slug":"mars-orbiter-work-properly-says-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिल्कुल ठीक है मंगलयान की सेहत'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'बिल्कुल ठीक है मंगलयान की सेहत'
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल ग्रह के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए मंगलवार को लांच किया गया मंगलयान धरती की कक्षा में ठीक तरीके से काम कर रहा है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बृहस्पतिवार को होने वाले ‘ऑर्बिट रेजिंग ऑपरेशन’ यानी धरती की एक कक्षा से दूसरी कक्षा में भेजे जाने के लिए तैयार है। इसरो के पीएसएलवी सी25 रॉकेट ने इस यान को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
इसरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि लांच के 44 मिनट के भीतर मंगलयान को धरती की कक्षा में भेजे जाने के बाद से यह ठीक तरीके से काम कर रहा है।
वैज्ञानिक बृहस्पतिवार तड़के यान को धरती की ही दूसरी कक्षा में प्रवेश कराने की योजना बना रहे हैं। अभी मंगलयान धरती का पहला चक्कर पूरा करने वाला है।
धरती की कक्षा के बाहर निकलकर एक दिसंबर को सूर्य केंद्रित कक्षा में प्रवेश करने से पहले यह यान पृथ्वी का पांच चक्कर पूरा करेगा। इसके बाद यह सूर्य का चक्कर काटते हुए नौ महीने की मंगल ग्रह की यात्रा पूरा करेगा।
विज्ञापन
सितंबर 2014 में यह मंगल से 80 हजार किमी की दूरी पर उसकी कक्षा में चक्कर काटते हुए जरूरी सूचनाएं एकत्रित करेगा। लांच के बाद से ही इस मिशन का नियंत्रण बंगलूरू स्थित इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क के वैज्ञानिकों ने अपने हाथ में ले लिया है।
विज्ञापन
एक सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम वेबसाइट एन2वाईओ डॉट कॉम के मुताबिक बुधवार दोपहर 1.09 बजे यह यान नाइजीरिया को पार कर अफ्रीकी महादेश के चाड के ऊपर चक्कर काट रहा था। वेबसाइट के मुताबिक मंगलयान भारत के ऊपर से नहीं गुजरेगा।