{"_id":"fd21a906de4a00a44fb29cb2487d6bdc","slug":"kingfisher-employee-now-expected-to-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर कर्मचारियों को केजरीवाल से आस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किंगफिशर कर्मचारियों को केजरीवाल से आस
एजेंसी/मुंबई
Updated Sun, 29 Dec 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब हर किसी को अपने दर्द की दवा नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भी अब बकाया वेतन का मामला सुलझाने के लिए केजरीवाल से ही गुहार करने की ठानी है।
विजय मालिया की दिवालिया हो चुकी एयरलाइंस किंगफिशर के कर्मचारियों का 17 महीने का वेतन बकाया है। अब ये कर्मचारी केजरीवाल की शरण में जाएंगे।
दिल्ली में रहने वाले किंगफिशर एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने कहा कि कर्मचारियों ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी। लेकिन उनमें से कोई इनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। अब अरविंद केजरीवाल से हमें उम्मीद है।
हम अपनी समस्या लेकर उनके पास जाएंगे। उसने कहा कि पिछले डेढ़ साल से एयरलाइंस के कर्मचारी दुख, तकलीफों और वित्तीय परेशानी से जूझ रहे हैं।
लगभग 2000 कर्मचारी मुसीबत से घिरे हुए हैं। केजरीवाल उन सभी नेताओं से अलग दिखते हैं जो बातें तो ज्यादा करते हैं लेकिन काम नहीं। हमें पूरी उम्मीद केजरीवाल हमें हमारा हक जरूर दिलाएंगे।
विज्ञापन