{"_id":"4151ad0d7d11981d64e3440c569631cc","slug":"curfew-in-boondi-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़, बूंदी के नैनवां में कर्फ्यू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़, बूंदी के नैनवां में कर्फ्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 13 Sep 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मूर्ति से कथित छेड़छाड़ और तोडफ़ोड़ को लेकर बूंदी के नैनवां में दो पक्षों के बीच उपजे तनाव के कारण कफर्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ ने थाने में तोड़-फोड़ की व पुलिस पर पथराव किया तथा एक सरकारी बस में आंग लगा दी। तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने शनिवार को कफ्र्यू घोषित कर दिया। थाने में तोड़-फोड़ के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई थी कि किसी ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की है। जबकि मूर्ति पर से चोला अपने-आप हटा था।
मामले के तहत नैनवां कस्बे में पूजास्थल पर तोडफ़ोड़ करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन