फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   conversation of cd about raman singh

पढ़िए, रमन सिंह को कठघरे में खड़ा करने वाली सीडी की बातचीत

Sat, 20 Jul 2013 06:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
conversation of cd about raman singh
विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के हाथ ऐसी सीडी लगी है, जिसमें सहकारी बैंक के मैनेजर का नार्को टेस्ट है।

इस सीडी में वह रमन सिंह और उनके चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को घूस देने की बात कह रहा है। सीडी की कुल अवधि 54.49 मिनट है।

पढ़ें:- रमन सिंह, चार मंत्रियों ने ली एक-एक करोड़ घूसः कांग्रेस

अमर उजाला के पास यह सीडी है। पेश है सीडी के मुख्य अंशः

11.30वें मिनट में
पुरुष जांच अधिकारी- किसके ऊपर तुमने इन्वेस्ट किया है, पैसा मिला था न तुमको बैंक का पैसा कहां इन्वेस्ट किया है तुमने?

उमेश सिन्हा- तिवारी मैडम को दिया नौ करोड़ रुपया, दो करोड़ रुपया रामविचार नेताम को

महिला जांच अधिकारी- हां

उमेश सिन्हा- दो करोड़ रुपया एक करोड़ रुपया दिया हूं..रमन सिंह को, एक करोड़ रुपया दिया...बृजमोहन अग्रवाल को

महिला जांच अधिकारी-
किसको?

उमेश सिन्हा- बृजमोहन अग्रवाल को

महिला जांच अधिकारी-
हां और?

उमेश सिन्हा-
एक करोड़ रुपया दिया राजेश मूणत को..

महिला जांच अधिकारी- किसको?

उमेश सिन्हा-
डीजीपी को दिया था

महिला जांच अधिकारी-
कितना पैसा दिया था?

उमेश सिन्हा- एक करोड़ रुपये दिया था ... तिवारी मैडम के कहने पर दिया, रमन सिंह को एक करोड़ दिया हूं, मैंने नहीं दिया लेकिन मेरी जानकारी में है

महिला जांच अधिकारी-
कौन जाकर उधर दिया?

उमेश सिन्हा-
तिवारी मैडम ने जाकर दिया

महिला जांच अधिकारी-
तिवारी मैडम ने और किसको दिया डीजीपी के अलावा?

उमेश सिन्हा- राम विचार नेताम को दिया है एक करोड़ रुपया

महिला जांच अधिकारी- कौन?

उमेश सिन्हा- राम विचार नेताम गृह, सहकारिता और जेल मंत्री है उसको मैं दिया हूं

महिला जांच अधिकारी- तुमने खुद जाकर दिया था?

उमेश सिन्हा-
मैडम के कहने पर दिया हूं न एक करोड़ रुपए राजेश मूणत को दिया..

महिला जांच अधिकारी-
और....बोलो उमेश

उमेश सिन्हा-
एक करोड़ रुपया अमर अग्रवाल को दिया पहले जो फाइनेंस मिनिस्टर थे अभी शायद उनको हटा दिया गया है

महिला जांच अधिकारी-
और बोलो?

उमेश सिन्हा-
एक करोड़ रुपए रमन सिंह को दिया मुख्यमंत्री हैं उसको, एक करोड़ रुपए राम विचार नेताम को, सहकारिता मंत्री हैं उसको, एक करोड़ रुपए जो है ओपी राठौड़ जो अभी मर गया है एक करोड़ रुपए बालकृष्ण.. बृजमोहन अग्रवाल वहां का विधायक है को.. एक करोड़ रुपए राजेश मूणत को दिया हूं
विज्ञापन


महिला जांच अधिकारी- और कुछ रिकार्ड है क्या?

उमेश सिन्हा- जी

महिला जांच अधिकारी-
आपने कुछ एंट्री किया है जब आपने रीता मैडम के कहने पे... वो तिवारी मैडम के कहने पे तुमने दिया है न सब कुछ बांटा है तुमने सब लोगों को... कुछ रिकार्ड्स है क्या आपके पास?
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश सिन्हा- फोन पे बात करते थे मैडम

महिला जांच अधिकारी-
फोन पे बात करते थे वो. कुछ एंट्री भी किया है क्या आपने कुछ बुक में या बैंक ऑफ अकाउंट में कुछ एंट्री किया है क्या आपने?

उमेश सिन्हा- फोन पे बात करते थे वो. कुछ एंट्री भी किया है क्या आपने कुछ बुक में या बैंक ऑफ अकाउंट में कुछ एंट्री किया है क्या आपने?

महिला जांच अधिकारी-
कितना पैसा आपको मिला था? फ्रॉड में कितना पैसा मिला?

30.54वें मिनट में
उमेश सिन्हा- बैंक की जानकारी के हिसाब से मैडम...मैं पढ़ा हूं...मैं तो पहले दिन से अरेस्ट हुआ हूं, वहां कितना फ्राड हुआ नहीं मालूम...लोगों का कहना है कि 18 करोड़ रुपए का लोन हुआ है...इसमें जो है 25.......नौ करोड़ रुपए रीता तिवारी को दिया हुआ है...दो करोड़ रुपए सविता शुक्ला लिए हैं दो करोड़ रुपए कांति उपाध्याय...एक करोड़ रुपए शायद मुख्यमंत्री रमन सिंह को दिए हैं...एक करोड़ रुपए रामविचार नेताम जो हैं उनको दिया हुआ है...वो गृहमंत्री, सहकारिता मंत्री और... थे इसलिए उनको दिया है...एक करोड़ रुपए ..लोकल जो ...बृजमोहन अग्रवाल जो.. वो हैं..एमएलए हैं कहना चाहिए...उनको दिया है....एक करोड़ रुपए रामविचार नेताम को दिया हुआ है...और एक करोड़ रुपए अमर अग्रवाल..वित्तविभाग में थे....फाइनेंस मिनिस्टर थे...करीब एक करोड़ रुपए डीजीपी ओपी राठौड़ को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed